RAS MAINS GS PAPER 2021

GS PAPER 1GS PAPER 2GS PAPER 3GS PAPER 4              

UNIT 1 - इतिहास (History)

15 शब्द 

Q.1 भारतीय वैदिक दर्शन की परंपरागत छह शाखाओं में से किन्ही चार का उल्लेख कीजिए।Mention any four out of the six orthodox Schools of Indian Vedic philosophy.

उत्तर - 1 सांख्य 2 योग 3. न्याय 4. वैशेषिक 5. मीमांसा 6. वेदांत

Q.2 रावण हत्था क्या है? What is Ravana Hatha?

उत्तर - रावण हत्था भोपों का मुख्य वाद्य है। पाबूजी की फड़ को बाँचते समय भोपें रावण हत्था का प्रयोग करते हैं

बनावट में यह बिलकुल सरल किंतु स्वर में सुरीला होता है। इसे बनाने के लिए नारियल की कटोरी पर खाल मढ़ी जाती है, जो बांस के साथ लगी होती है। 

बांस में जगह-जगह खूंटियाँ लगा दी जाती हैं, जिनमें तार बंधे होते हैं। 

यह वायलिन की तरह गज से बजाया जाता है। रावण हत्था को ढफ भी कहा जाता है।

Q.3 सुहरावर्दी सूफ़ी सिलसिला का वर्णन कीजिए।Describe the Suharavrdi Sufi Silsila.

उत्तर - स्थापना-  शेख़ शिहाबुद्दीन उमर सुहरावर्दी ने बगदाद में की थी।

यह सिलसिला आध्यात्मिक अनुशासन की कठोरता के लिए जाना जाता है।

शेख बहाउद्दीन ज़कारिया ने मुल्तान में एक प्रमुख खानकाह की स्थापना की।

सुहरावर्दी ने राज्य के साथ निकट संपर्क बनाए रखा। उन्होंने उपहार, जागीरें और यहाँ तक सरकारी पद भी स्वीकार किये। 

Q.4 भारत छोड़ो आंदोलन में अरुणा आसफ़ अली की भूमिका पर प्रकाश डालिए। Highlight the role of Aruna Asaf Ali in Quit India Movement.

उत्तर - 1942 में भारत छोडो आंदोलन के दौरान, मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में कांग्रेस का झंडा फहराया। 

गांधी जी आदि नेताओं की गिरफ्तारी के तुरन्त बाद मुम्बई में विरोध सभा आयोजित करके विदेशी सरकार को खुली चुनौती देने वाली वे प्रमुख महिला थीं।

गुप्त रूप से उन लोगो का पथ-प्रदर्शन किया, जो जेल से बाहर थे।

'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 'ग्रैंड ओल्ड लेडी' के रूप में जाना जाता है।

Q.5 लियोनार्डो डा विंची ने अपना प्रसिद्ध चित्र ‘द लास्ट सपर’ कहाँ पर चित्रित किया था? Where did Leonardo da Vinci paint his famous painting 'The Last Supper'?

उत्तर - द लास्ट सपर यह 15वीं शताब्दी में प्रसिद्ध इतालवी चित्रकार लियोनार्डो दा विंची द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग है। यह तस्वीर इटली के मिलान शहर के सांता मारिया डेल ग्राज़ी चर्च में एक दीवार पर चित्रित है।

50 शब्द

Q.6 मंदिर वास्तु कला में राजसिंह शैली की विशेषताओं का परीक्षण कीजिए।Examine the salient features of Rajsingh style in temple architecture. 

उत्तर - राजसिंह शैली (674-800 ई.) पल्लवकालीन मंदिर कला की एक शैली है। 

विशेषताएँ → नवीन द्रविड़ शैली - मंदिर रथ (पगोडा ) → परिवेष्ठित प्रांगण, गोपुरम्, स्तंभयुक्त मंडप, विमान

सिंह स्तंभ, मंडप के सुदृढ़ स्तंभ, शिखर, चार दिवारी और उसमें भीतर की ओर बने हुए छोटे-छोटे कक्ष, अलंकरण इत्यादि। 

उदाहरण = महाबलीपुरम के शोर (तटीय) मंदिर , काँची के बैकुंठ पेरुमल का मंदिर व कैलाशनाथ मंदिर अर्काट का पनमलाई मंदिर

Q.7 1857 के विद्रोह के समय बिहार में कँवर सिंह की गतिविधियों पर प्रकाश डालिए। Throw light on the activities of Kanwar Singh in Bihar during the rebellion of 1857.

उत्तर - बाबू कुँवर सिंह के नाम से भी जाना जाता है।

बिहार राज्य में जगदीशपुर रियासत के शासक थे।

1857 के भारतीय विद्रोह के मुख्य नेतृत्वकर्ताओ में से एक थे।

उन्होंने बेहतरीन युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया और लगभग एक साल तक ब्रिटिश सेना को परेशान किया तथा अंत तक अजेय रहे। वह गुरिल्ला युद्ध कला के विशेषज्ञ थे। 26 अप्रैल, 1858 को उनका निधन हो गया


 More Links                              

 ⚑ RAS Prelims Courses               

 ⚑ RAS Mains Courses                  

 ⚑ RAS Prelims Test Series          

Launch your GraphyLaunch your Graphy
100K+ creators trust Graphy to teach online
𝕏
RAS Junction 2024 Privacy policy Terms of use Contact us Refund policy